Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह की तैयारी पर बैठक
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 27 व 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्लेटिनम जुबली समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्राचार्य कक्ष में जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस दौरान समारोह की रूपरेखा, आयोजन संबंधी आवश्यकताओं एवं व्यय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में साहिबगंज जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी चेतन भारतीय तथा उनके सहयोगी रमेश तिवारी, राजेश, मनीष पाठक व अवधेश कुमार शामिल हुए। सभी ने समारोह के सफल आयोजन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.