साहिबगंज, अगस्त 17 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्राध्यापक कुमार प्रशांत भारती ने सदर अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती तालबन्ना की उमा देवी (25) के लिए रक्तदान कर उन्हें गंभीर संकट से बाहर निकलने मे मदद की। प्रोफेसर प्रशांत को प्रातः 10:30 बजे उनके दूरभाष पर महाविद्यालय में नेशनल कैडिट कोर के पूर्व केयर टेकर अंगद यादव की बहन को ऑपरेशन से हुए बच्चे के बाद रक्त की कमी हो जाने के की सूचना मिलि थी| सूचना मिलते ही प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने रक्तदान कर मरीज को गंभीर स्थिति से बाहर निकलने में उनकी मदद की| इससे पहले भी उन्होंने 13 बार जरूरतमंदों को रक्तदान किया है तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की मदद से रक्तदान करवा कर ...