Sahibganj News: साहिबगंज के एलडीएम प्रभु दयाल टोपनो का निधन, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ली अंतिम सांस
साहिबगंज, सितम्बर 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज के लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) प्रभु दयाल टोपनो का मंगलवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, प्रभु दयाल टोपनो की तबीयत इससे पहले सामान्य थी। सोमवार की देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी । उन्हें काफी परेशानी होने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन सुबह उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। प्रभु दयाल टोपनो का वर्ष 2025 में साहिबगंज में पदस्थापन हुआ था। करीब ढाई महीने पहले ही उन्हें साहिबगंज के एलडीएम की जिम्मेदारी मिली थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.