Sahibganj News: साहिबगंज : 80% मकान-भवन में वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा नहीं
साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के 80% मकानों व भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है। पुराने बने मकानों की कौन कहे नये बनने वाले कई बड़े-बड़े भवनों में भी यह सुविधा नहीं है। इससे वर्षा जल का संचयन कर उसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्राउंड वाटर रिचार्ज भी नहीं हो रहा है। दरअसल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं रहने से हर साल लाखों गैलन बारिश का पानी यूं ही बर्बाद हो जाता है। शहरी क्षेत्र का ग्राउंड वाटर लेबल साल दर साल नीचे गिरता जा रहा है। इसके खामियाजा आने वाले सालों में नई पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है। एक सामाजिक कार्यकर्ता का दावा है कि स्थानीय शहर के कुछ बड़े भवन जैसे धर्मशाला, शॉपिंग कम्लेक्स, मॉल, होटल-रेस्टोरेंट आदि में भी यह सुविधा ना के बराबर है। हद तो यह है की कुछ सरकारी भवन, सरकारी कार्यालय, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.