Sahibganj News: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा यज्ञ 27 अक्टूबर से
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: तालझारी । राजमहल प्रखंड के मखानी गांव के नीचे टोला स्थित आम बागान में 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया गया है। मौके पर कथा वाचक अयोध्या के प्रमोद वन स्थित शांति कुटिया से आए धनंजय वैष्णव महाराज करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह सात बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा मखानी गांव से मंगलहाट स्थित नमामी गंगा घाट पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु जल भरणी करेंगे। प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 11 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा एवं प्रवचन होगा। आयोजक राज उपाध्याय एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कलश यात्रा के साथ ताली गांव में सप्तकुंडीय विष्णु महायज्ञ शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.