साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। एक मोबाइलधारक के बैंक खाते एक सप्ताह के अंदर नौ बार में 4 लाख 20 हजार की अवैध निकासी हो गई है। इस मामले में शहर के छोटा पंचगढ़ निवासी भूपेंद्र साह ने अपने बैंक खाते से अवैध निकासी के मामले में शिकायत की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि बीते 6 से 10 अक्टूबर के बीच 9 बार में मेरे बैंक खाते से 4,20,735 रुपए की अवैध तरीके से निकासी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बिना ओटीपी मांगे व बिना किसी फाइल को डाउनलोड किये इस घटना को साइबर ठगों ने अंजाम दिया है। आवेदन मे उन्होंने थाना प्रभारी से अपने पैसे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर, थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि साइबर अपराध को लेकर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...