Sahibganj News: साइबर क्राइम को लेकर स्कूलों में चलेगा जागरुकता अभियान
साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज । स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत जिले के 8वीं व 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आज के दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाना है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को मुख्यालय डीएसपी के कार्यालय कक्ष में नोडल ऑफिसर रविकांत साव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले के पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्य मुख्य रूप से शामिल हुए।बैठक में तय किया गया कि किस प्रकार विद्यालय स्तर पर बच्चों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.