साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। बरहरवा थाना पुलिस ने तीनपहाड़ के एक साइबर आरेापी के घर इस्तेहार चस्पा किया। थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि बाबुपुर के हरि महतो पर बरहरवा थाना में जुलाई 2024 में साइबर क्राइम का केस दर्ज है। गुरुवार को बरहरवा थाना ने पुलिस स्थानीय थाना के सहयोग से उसके घर पहुंच इस्तेहार चस्पा किया। इस दौरान तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत, बरहरवा थाना के एएसआई राजनाथ, प्रदीप यादव थे। फोटो: 109, इस्तेहार चिपकाते पुलिस पदाधिकारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...