Sahibganj News: सांसद से गुमानी में मालदा-हावड़ा इंटरसिटी के ठहराव की मांग
साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। पाकुड़-बरहरवा रेलखंड स्थित गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का आग्रह किया। मांगपत्र में कहा गया है कि गुमानी व आसपास का क्षेत्र घनी आबादी वाला है। यहां के व्यापारी, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, मरीज, किसान समेत बड़ी संख्या में लोग रेल सेवा पर निर्भर हैं। मालदा और हावड़ा के बीच आवागमन के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है, लेकिन गुमानी में ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। संगठन ने बताया कि ट्रेन के ठहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.