साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: बरहेट । राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने मंगलवार को शिवगादी धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया । क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मौके पर शिवगादी प्रबंध समिति ने मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह, सचिव उत्पल दत्ता , शिवानन्द साह आदि मौजूद थे । फोटो 3, शिवगादी में पूजा करते राजमहल सांसद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...