साहिबगंज, जुलाई 4 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शनिवार को सांप के काटने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को परिजनों ने समय रहते अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना मंगलहाट के मेंहदीपुर गांव की है। यहां 45 वर्षीय शकुंतला देवी घर के बाहर पोखर में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉ ने उन्हें भर्ती कर ईलाज किया। वही दूसरी घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाफुटोला की है जहां मुजम्मिल शेख की 26 वर्षीय पत्नी हेना बीबी घर का काम कर रही थीं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भूलवश खाया जहरीला पदार्थ, रेफर इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया, ...