Sahibganj News: सर्व श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ एवं पर्यवेक्षक पुरस्कृत
साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। एसआईआर कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या 160, 161 और 165 में कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिया गया। बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव एवं पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी ने तीन वॉलंटियर और बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधक नागेश्वर साव ने बताया कि बीएलओ रिक्ता देवी, मुकेश कुमार,विभा मंडल एवं वॉलंटियर मेरी मरांडी, अर्पणा दास एवं सविता कुमारी तथा पर्यवेक्षक जेई अर्जुन साह को सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर अर्जुन कुमार साह के नेतृत्व में इन तीनों बूथों का कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिया गया। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंकित चौधरी, शिक्षक संतोष भगत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.