साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- Sahibganj News: बरहेट। बरहेट के अग्रहरी टोला के 35 साल के पिंटू साह की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बीते रविवार की देर रात पिंटू साह के हाथ में सांप ने काट लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें साहिबगंज लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी हालत गंभीर हो गई । रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद परिजनों के अलावा आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...