साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शोभापुर गांव में बुधवार की देर रात घर में काम करने के दौरान राजन मंडल (65) को एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे मूर्छित हो गया ।परिजनों को पता चलते ही इलाज के लिए अस्पताल लाया। वही कोठाल पोखर थाना क्षेत्र के दुखिया टोला निवासी जगजीवन किस्पोट्टा (38)अपने मामा घर प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर घूमने आया था। गुरुवार को सुबह खेत के तरफ घूमने गया था। जहां एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे वह मूर्छित हो गया। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। ड्यूटी मौजूद डॉक्टर के द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...