Sahibganj News: सरकारी स्कूलों की पढ़ाई में होगा बदलाव, तैयार हो रहा रोडमैप
साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सरकारी स्कूलों की पारंपरिक पढ़ाई अब धीरे-धीरे तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ेगी। सरकारी विद्यालयों में एडटेक (एजुकेशन टेक्नोलॉजी) आधारित शिक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू हो रही है। इसके लिए राज्य स्तर पर रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षाओं में डिजिटल संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल बढ़ाने के साथ शिक्षकों को नई तकनीकों के अनुरूप तैयार करना और विद्यार्थियों की सीखने की जरूरत के अनुसार शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। योजना सभी सरकारी विद्यालयों में लागू होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद इस पहल पर यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से काम कर रहा है। एडटेक आधारित शिक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने के लिए बेंगलुरु की संस्था आईटी फॉर चेंज के विशेषज्ञ कंसल्टेंसी सेवाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.