Sahibganj News: समाहरणालय के सामने 108 एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना
साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के तत्वावधान पर बुधवार को समाहरणालय के सामने मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने धरना दिया। धरना पर बैठे कर्मियों ने बताया कि पिछले पांच माह से उन लोगों को वेतन नहीं मिला है। उन लोगों ने मांग की है कि सिविल सर्जन के स्तर से ही एंबुलेंस वाहन का परिचालन कराया जाए। उन्हीं के देखरेख में वाहन चले और उनके द्वारा ही वेतन भुगतान किया जाए। उनलोगों ने इस मामले में जिले के कई अधिकारियों से पत्राचार भी किया है। फोटो 17, धरना देते एंबुलेंस कर्मचारी संघ के सदस्यगण। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आज रात आठ बजे से हड़ताल पर रहेंगे 108 एंबुलेंस कर्मी यह भी पढ़ें- Garhwa News: 108 एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन जारी, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.