साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: उधवा। दुर्गापूजा को लेकर राधानगर थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सीओ आशीष कुमार मंडल, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन,थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज आदि मौजूद थे। बैठक में तय गाइड लाइन पर दुर्गा पूजा का आयोजन करने,डीजे नहीं बजाने,पहले से तय रूट पर ही विजर्सन जुलूस निकालने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने संबंधित पूजा कमेटी के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों को सभी पंडालों पर फायर सेफ्टी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त मात्रा में वोलेंटियर नियुक्त करने, भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग 'प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीओ आशीष कुमार मंडल ने कहा कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर सभी पंडालों पर पुलिस बल तैनात ...