साहिबगंज, सितम्बर 10 -- Sahibganj News: बरहेट। प्रखंड क्षेत्र की सनमनी पंचायत के मोमिन टोला-1 में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। महिला पर्यवेक्षिका फुलमुनी मरांडी ने फीता काटकर नए भवन का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर पंचायत क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं की मौजूदगी में पोषण पखवाड़ा भी मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और माताओं के समुचित पोषण, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। महिला पर्यवेक्षिका फुलमुनी मरांडी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल के साथ महिलाओं एवं बच्चों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। नवनिर...