Sahibganj News: सदर अस्पताल में धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, अफरातफरी
साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। काफी देर तक ट्रांसफार्मर में आग की लपटे निकलती रही। बीच-बीच में ट्रांसफार्मर से आवाज भी निकल रही थी। इस दौरान तार भी जल गया। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसमें अस्पताल परिसर स्थित कई क्वार्टर की बिजली गुल हो गई है। बिजली बाधित होने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर , सूचना मिलने पर विद्युत कार्यालय से कर्मी मौके पर पहुंच ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करने में जुटे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.