साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब रात को प्रसव के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिला व उनके परिजनों को महिला डॉक्टर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए कि डीसी के निर्देश पर महिला डॉक्टर की ऑन कॉल ड्यूटी व्यवस्था समाप्त कर रोस्टर के अनुसार नियमित ड्यूटी की व्यवस्था की गई है। डीसी ने स्वास्थ व्यवस्था में सुधार व मरीजों के हित में यह निर्देश दिया है। इसे लेकर डीएस ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार 27 जुलाई को जिला टास्क फोर्स की बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सदर अस्पताल में अब भर्ती मरीजों से तीन टाइम ही मिल सकेंगे परिजन अब महिला डॉक्टरों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी में उपस्थित रहना है। अगर ड्यूटी के दौरान महिला...