Sahibganj News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: बोरियो। बोरियो थाना क्षेत्र के मोरंग नदी बड़ा पुल के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक संतुलन खो देने से दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। दुघर्टना में एक की मौत घटनास्थल में हीं हो गयी। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बोरियो केंवट टोला निवासी सोनू रजक (21), छोटका रजक(30) एवं मंगल केंवट (25) एक हीँ बाइक पर सवार होकर बोरियो छोटा पुल के पास मनोज दास के घर पर हो रहे विषहरी गायन-नाटक देख कर बड़ा पुल के पास चाय दुकान चाय पीने जा रहे थे।
दुर्घटना का कारण बड़ा पुल के पास बाइक का संतुलन खो देने से बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुघर्टना में तीनों सड़क पर गिर पड़े। बाईक के पिछले सीट पर बैठे मंगल केंवट की मृत्यु घटनास्थल पर हीं हो गयी। दो अन्य सोनू रजक एवं छोटका रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बोरियो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.