Sahibganj News: सड़क दुघर्टना में तीन घायल, एक रेफर
साहिबगंज, अगस्त 1 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो से मंडरो जाने के क्रम में रंगमटिया गांव के समीप बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से संतुलन खो देने से बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंझोना भुरकुंडा निवासी हरदास मरांडी (50) साँझली सोरेन ( 40 ) एवं दामाद मंझवाई निवासी गुरु बास्की ( 26) एक हीं बाइक पर सवार होकर भुरकुंडा से मंडरो जा रहे थे। रंगमटिया के पास बाईक के आगे कुत्ता आ जाने से बाईक दुघर्टना ग्रस्त हो गयी। बाइक पर सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सांझली सोरेन के सर पर गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी के डा. कुलदीप कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.