साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: बरहड़वा। संताल परगना आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने और सरकारी कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से उन्होंने यहां निरीक्षण किया । उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अधिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का कार्य चल रहा है। ऐसे में संबंधित पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को अतिशीघ्र दूर किया जाए। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्य...