साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर में एक कथित संदिग्ध नागरिकता वाले व्यक्ति के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 255 में एक व्यक्ति ने वर्ष 2003 की सूची में स्थानीय बीएलओ से सेटिंग-गेटिंग कर दूसरे व्यक्ति को पिता बताकर यहां के मतदाता सूची में शामिल किया है। वह संदिग्ध व्यक्ति अपनी मां व पत्नी का भी नाम इसी मतदान केंद्र में शामिल कर लिया है। ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा डीसी, एसपी,एसडीओ व बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...