साहिबगंज, अगस्त 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। ईसाई समुदाय की ओर से रविवार को संत मोनिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व महान संत ऑगस्टीन की माता संत मोनिका के सम्मान और उनकी याद में मनाया जाता है। संत मोनिका को माताओं, विवाहित महिलाओं, और कठिन वैवाहिक जीवन या पारिवारिक संघर्षों की संरक्षिका माना गया है। उन्होंने अपने पुत्र संत ऑगस्टीन के धर्म परिवर्तन और उन्हें सही मार्ग पर लाने के लिए वर्षों तक अटूट विश्वास के साथ प्रार्थना और तपस्या की थी। इस अवसर पर चर्चों में विशेष मिस्सा पूजा, विशेष प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मौके पर शहर के घाट रोड स्थित कैथोलिक चर्च में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरूआत फादर ने मिस्सा पूजा से किया। फादर मथियस हेम्ब्रम ने संत मोनिका की जीवनी व उनके कार्य आदि पर चर्चा करत...