Sahibganj News: संकुल संघ में विजनिंग-2 प्रशिक्षण शुरू
साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: बरहड़वा। प्रखंड के कोटालपोखर संकुल संघ के कार्यालय में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (बरहड़वा) के सौजन्य से सोमवार से तीन दिवसीय विजनिंग-2 प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में प्रशिक्षक के रूप में द्रोथी मुर्मू मौजूद थी। उन्होंने संकुल संघ की कार्यक्षमता को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजना, लक्ष्य निर्धारण, आजीविका गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने सहित विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर बीपीएम फैज आलम, बीएपी पवन कुमार, पीआरपी सुशीला मुर्मू व संकुल संघ के अन्य पदाधिकारीगण थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.