साहिबगंज, जुलाई 12 -- Sahibganj News: मंडरो। बाबूपुर गांव में रविवार को 501 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में सुरु हुआ। कथा के प्रथम दिन छात्र युवक बाल संघ एवं ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा की शुरुआत यात्रा स्थानीय काली मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पक्की सड़क स्थित गंगा छठ घाट पहुंची,जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर कलश पूजन किया।गंगा जल से भरे 501 कलश सिर पर धारण किए महिलाओं एवं बच्चियों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा बाबूपुर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः काली मंदिर परिसर पहुंची।

पुजारी और श्रद्धालुओं की भूमिका यहां विधिवत पूजा-अ...