Sahibganj News: श्रावण मास में उप मुखिया ने किया रुद्राभिषेक
साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: मंडरो।श्रावण मास के पावन अवसर पर महादेवरण पंचायत के उप मुखिया गणेश भगत एवं उनकी धर्मपत्नी चंदा देवी ने बुधवार को महादेवरण पहाड़ की तलहटी में स्थित शिव मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव का जल,दूध,दही,शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उप मुखिया गणेश भगत ने परिवार के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना भगवान भोलेनाथ से की। रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्राभिषेक यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई भोलेनाथ की विशेष पूजा यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार में शिव रुद्राभिषेक एवं भक्ति जागरण का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.