साहिबगंज, नवम्बर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल के पीछे शौचालय के गहरे टंकी में गाय का एक बछड़ा गिर गया। इस दौरान बछड़ा करीब तीन घंटे तक टंकी में फंस तड़पता रहा। अस्पताल कर्मियों ने अपने स्तर से उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन निकाल नहीं सके। इसके बाद कर्मियों ने एक जेसीबी मंगाया और बछड़े को उसके सहारे बाहर निकाला गया। उक्त शौचालय का टंकी कुछ क्षतिग्रस्त है । उसी में बछड़ा गिर गया था। बछड़े को रेस्क्यू करने पर लोगों ने अस्पताल कर्मियों की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...