Sahibganj News: शॉर्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग,महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत हजारों की संपत्ति राख
साहिबगंज, जुलाई 12 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नयाटोला गांव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक बंद घर में आग लग गई। इस हादसे में जीवन बीमा से जुड़े कागजात,बैंक पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं हजारों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।जानकारी के अनुसार नयाटोला निवासी पवन मालाकार रोजगार के सिलसिले में दिल्ली की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। घटना के समय घर बंद था।देर रात अचानक घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही उपमुखिया प्रतिनिधि राजेश राम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तब तक घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.