साहिबगंज, अगस्त 17 -- Sahibganj News: मंडरो।प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।मिर्जाचौकी थाना परिसर में थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उत्तरी महादेवरन स्थित झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने झंडोत्तोलन किया।महादेवरन पंचायत भवन में मुखिया ललिता देवी बीआरसी भवन में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद तथा पीएचसी मिर्जाचौकी में डॉ. साकेत सानू ने ध्वजारोहण किया।वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता ने झंडोत...