Sahibganj News: शिशु विद्या मंदिर में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम आयोजित
साहिबगंज, जुलाई 4 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नील कोठी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना सभा में शनिवार को प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कक्षा द्वितीय से लेकर दशम तक के छात्रों के द्वारा घर में बेकार पड़े कबाड़ के समान एवं आदि अन्य चीजों से एक से बढ़कर एक मनमोहक कलाकारी पेस किया। छात्रों के द्वारा बनाए गए कलाकारी को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने शरहाना करते हुए शुभकामनाएं दिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.