Sahibganj News: शिविर में 44 यूनिट रक्त संग्रह, मानवता व सेवा का संदेश
साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मानवता की सेवा, जनकल्याण एवं जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के उद्देश्य से गुरुवार को सिदो कान्हू सभागार में में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 44 यूनिट रक्तदान किया । मौके पर डीसी दीपक कुमार दूबे ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित अंतराल पर स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा आमजनों को भी इस पुनीत कार्य के प्रति जागरुक एवं प्रेरित करने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पहाड़िया कल्याण, समाज कल्याण, विभिन्न प्रखंडों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.