साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। बभनगामा मोड़ स्थित तीनपहाड़ कॉलेज के समीप निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का उद्घाटन साहा कोचिंग के संचालक राम गोपाल साहा ने फीता काटकर किया। यहां कांवरियों के लिए भव्य भंडारा, चाय-नाश्ता, पेयजल, विश्राम तथा भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला जो भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और सेवा व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया।आयोजकों के अनुसार यह सेवा शिविर वर्ष 2011 से लगातार कांवरियों की सेवा करता आ रहा है।इस दौरान मौके पर सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला, जितेंद्र महतो उर्फ बाया, हरि महतो, शिव मंदिर महतो, चंदन श्रीवास्तव, राहुल यादव, पप्पू डीजे, अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 54 फीट कांवर के साथ निकली सत्य सनातन ...