Sahibganj News: शिवगादी में सावन मेला का उदघाटन
साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: बरहेट। बरहेट के प्रसिद्ध शिवगादी धाम में श्रावणी मेला का उदघाटन गुरूवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डीसी दीपक कुमार दूबे, एसपी अमित कुमार सिंह आदि ने मेला का उदघाटन मुख्य गेट का फीता काटकर किया। इससे पहले पुरोहित ने विधिविधान से पूजन कराया। मास पर्यंत चलने वाले शिवगादी धाम के सावन मेला में श्रद्धालुओं की हर सुविधा का इंतजाम करने की बात अतिथियों ने कही। मेला को लेकर शिवगादी प्रबंध समिति को भी मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की मदद करने को कहा गया। मौके पर शिवगादी प्रबंध समिति के सदस्य सहित कई उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शिवगादी में माहव्यापी श्रावणी मेला का उद्घाटन आज यह भी पढ़ें- Motihari News: श्रद्धालुओं के प्रति सेवा भावना बनाए रखने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.