साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: बरहेट। श्रावण माह के अंतिम दिन श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवगादी धाम में विशेष शृंगार पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए पूजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंशु कुमार पांडेय तथा शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह प्रमुख रूप से शामिल हुए। पूजन के दौरान भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया । श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सावन पूर्णिमा पर शिवगादी में हुआ भव्य शृंगार पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...