साहिबगंज, जुलाई 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने गुरुवार को दिन में जिला मुख्यालय में दो स्थानों पर स्थापित होने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थल का जायजा लिया। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा , नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह व एनआरईपी के एई दिवाकर मिश्रा मौजूद थे। झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने सबसे पहले साक्षरता चौक पहुंचे। उन्होंने यहां प्रस्तावित प्रतिमा स्थल को थोड़ा पीछे करने की बात कही। डिजाइन को लेकर मौजूद डीडीसी व संबंधित इंजीनियर से बातचीत की। यह भी पढ़ें- Pakur News: दिशोम गुरु की प्रतिमा स्टेज निर्माण का कार्य शुरूनिर्माण कार्य की निगरानी वहां के बाद उन्होंने समाहरणालय के सामने निर्माणाधीन पार्क परिसर का जायजा लिया। पार्क परिसर में दिशोम गुरु की प्रतिमा...