Sahibganj News: शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आज
साहिबगंज, जुलाई 2 -- Sahibganj News: मंडरो।प्रखंड सभागार मंडरो में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव करेंगे।बैठक में शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ), बीआरपी एवं सीआरपी शामिल होंगे। बैठक के दौरान विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि बैठक में सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.