साहिबगंज, जुलाई 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार तिवारी के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह रविवार को साहिबगंज शिक्षा केंद्र में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डा. रणजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने संजय तिवारी के कार्यकाल की सराहना की। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय पोखरिया के शिक्षक मनोहर शर्मा ने उन्हें मिलनसार, हंसमुख व प्रेरणादायी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर उनके द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण विदाई गीत ने पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षा विभाग के कर्मियों, गणमान्य नागरिकों व विद्यार्थियों ने एपीओ को पुष्पगुच्छ, उपहार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनक...