साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- मॉक टीएनए का आयोजन और प्रक्रिया Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड के शिक्षकों को टीएनए प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से 27 से 29 अक्टूबर तक मॉक टीएनए का आयोजन किया जाएगा। सैंटा संस्था की ओर से आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य शिक्षकों को टीएनए प्लेटफॉर्म के उपयोग और आगामी प्रक्रिया की जानकारी देना है। बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा ने बताया कि टीएनए पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसमें शिक्षकों को कुल 10 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। शिक्षक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से निर्धारित समय पर इसमें भाग ले सकेंगे। इसके लिए अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। बीपीओ ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार, 27, 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 11:20 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से 2:20 बजे तक स्लॉट निर्धारित किए ...