साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना पुलिस ने शादी की नीयत से अपहरण करने के मामले में नाबालिग लड़की को बरामद कर कागजी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बीते सितंबर 2025 में थाना क्षेत्र के एक परिजन ने बगल गांव के एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री का शादी की नियत से बहला फुसला कर अपहरण कर लेने के आरोप में तीनपहाड़ थाना में दर्ज कराया था । इसे लेकर लंबे समय से पुलिस छानबीन में जुटी थी। पुलिस को लड़की के बाहर से आने की गुप्त सूचना मिली थी । पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की को थाना क्षेत्र के धमधमिया से बरामद कर चिकित्सीय जांच के बाद परिजनों को सौप दिया है । यह भी पढ़ें- Meerut News: करीब दो साल बाद किशोरी बरामद युवक अब भी फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...