Sahibganj News: शांतिमोड़ बाजार में गिरा हाईटेंशन तार,टला बड़ा हादसा, बिजली आपूर्ति ठप
साहिबगंज, सितम्बर 11 -- Sahibganj News: उधवा। दियारा क्षेत्र में बाढ़ के बीच पूर्वी प्राणपुर पंचायत के शांतिमोड़ बाजार में गुरुवार की देर रात तेज हवा और बारिश के बीच अचानक हाईटेंशन तार सड़क के बीचों-बीच गिर गया। तार गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना के समय सड़क पर लोगों की मौजूदगी नहीं होने और करीब पांच मिनट पहले ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बारिश के कारण बाजार एवं सड़क के आसपास लोगों की आवाजाही काफी कम थी। यदि उस समय बिजली आपूर्ति चालू रहती और सड़क पर लोगों की आवाजाही होती तो गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर बिजली पोल और लटकते तारों को दुरुस्त कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कनीय विद्युत अभियंता उधवा चंदन कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.