Sahibganj News: शहीद चंद्राय सोरेन के नाम पर एसपी कार्यालय में लाइब्रेरी
साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज(अभिजीत राय)। शहीद सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआइ) चंद्राय सोरेन के नाम पर यहां एसपी कार्यालय के दूसरी मंजिल पर पुस्तकालय खुलेगा। इसके लिए एसपी अमित कुमार सिंह ने मंजूरी दे दी है। आगामी पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर लाइब्रेरी का शुभारम्भ होगा। दरअसल, बोरियो से अगवा किये गये कारोबारी को मुक्त कराने के दौरान 27 जून 2020 को बरहेट थाना के डुगूबथान क्षेत्र में अपराधियों से मुठभेड़ में एएसआइ चंद्राय सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उस समय वे बरहेट थाना में पदस्थापित थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए यहां से तत्काल हेलीकाप्टर से रांची रिम्स ले जाया गया था। करीब 21 दिनों तक रिम्स में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष के बाद उनका निधन हो गया था। बाद में पुलिस मुख्यालय (रांची)ने दिवंगत चंद्राय सोरेन को शहीद का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.