साहिबगंज, सितम्बर 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शिक्षक दिवस पर शनिवार को यहां एसपी कार्यालय में शहीद चंद्राय सोरेन लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मंत्रोच्चारण के बीच स्थानीय पोखरिया स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने एसपी अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर किया। मौके पर एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद एएसआइ चंद्राय सोरेन व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह लाइब्रेरी एसपी कार्यालय के दूसरी मंजिल पर बना है। एसपी ने बताया कि आम लोग भी इस लाइब्रेरी से लाभान्वित हो सकेंगे। खासकर विद्यार्थी यहां आकर अध्ययन कर सकते हैं। लाइब्रेरी में फिलहाल जरूररत के मुताबिक विभिन्न प्रकार के 450 पुस्तकों का संग्रह है। लेकिन लक्ष्य पांच हजार से अधिक पुस्तकों के संग्रह का है। यूपीए...