Sahibganj News: शहर में आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर परिषद की ओर से एक बार फिर शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान शुरू किया जायेगा। प्रथम चरण में शहर के पूर्वी फाटक से किदवई पथ होते संत जेवियर स्कूल तक कराया जायेगा। इसके बाद फिर शहर के अन्य रोड को अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा। इसे लेकर नगर परिषद की ओर से पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस बल की मांग भी की गई है। गुरुवार से यह अभियान शुरू होगा। शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण कॉलेज रोड में टमटम स्टैंड से लेकर ग्रीन होटल चौक से लेकर स्टेशन चौक, स्टेशन चौक से पटेल चौक से लेकर स्वामी विवेकानंद चौक तक रहता है। इन सड़कों पर लोगों को पैदल चलना मुश्किल होता है। ऐसे में पहले इन मार्ग पर अभियान चलना चाहिए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.