Sahibganj News: व्हाट्सएप पर पीडीएफ भेज खाते से 33 हजार उड़ाये
साहिबगंज, अगस्त 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर प्रखंड में लालबथानी गांव मे मोबाइल पर पीडीएफ फाइल भेज कर रुपये उड़ाने की घटना हुई है। इस संबंध में गुरुवार को मोहम्मद तैमूर ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि एक दिन पूर्व मेरे व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ फाइल आया। उसे खोलते ही मुझे अहसास हुआ कि मैं साइबर अपराध का शिकार हो गया हूं। मैं तुरंत इसकी सूचना बैंक में दी और खाता को ब्लॉक करवाया। दूसरे दिन पता चला कि मेरे खाते से 28270 एवं 5000 की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित ने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- एपीके फाइल डाउनलोड कराकर 85 हजार उड़ाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.