Sahibganj News: वेक्टरजनित बीमारी से बचाव को चार क्लस्टर की सहियाओं को प्रशिक्षण
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को वेक्टरजनित बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर चार क्लस्टर की सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ये कलस्टर हैं मदनशाही, बीरबलकांदर, दुर्गा टोला व बड़ा रक्सो । प्रशिक्षण डॉ. पंकज कुमार, एमटीएस मनोहर पंडित, बीटीटी विकास पंडित ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान सहियाओं को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपाय बताए गए। सहियाओं को निर्देश दिया गया कि गांवों में बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.