Sahibganj News: विषहरी प्रतिमा का हुआ गंगा नदी में विसर्जन
साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां विषहरी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को गाजेबाजे के साथ किया गया। बीते दिनों यहां कई स्थानों पर विषहरी पूजा का आयोजन हुआ था। बीते शुक्रवार की देर रात तक पूजन स्थलों पर पूजन सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए। इसे लेकर कई स्थानों पर माता विषहरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह से ही विषहरी प्रतिमा आदि का विसर्जन कराया जा रहा है। मौके पर चानन, जिरवाबाड़ी, काटरगंज, लोहंडा, कबूतरखोपी, रसुलपुर दहला, मुसहरी आदि में आयोजित विषहरी पूजा को लेकर विसर्जन स्थानीय विभिन्न गंगा घाटों पर किया गया। गुल्लीभट्ठा स्थित बड़ी विषहरी पूजा समिति की ओर से भी गाजे बाजे के साथ विषहरी प्रतिमा का विसर्जन कराया गया।फोटो: 11, रसुलपुर दहला की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.