साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: साहिबगंज। विश्व स्तनपान सप्ताह पर सदर अस्पताल में बुधवार को जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएस डॉ. रामदेव पासवान, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला, उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. फरोग हसन ने संयुक्त रूप से पौधों में जल अर्पित कर किया गया। मौके पर सीएस ने कहा कि स्तनपान केवल शिशु के पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि उसके स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों, एएनएम, सीएचओ एमपीडब्ल्यू सहिया एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक गर्भवती एवं धात्री महिला को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरुक करें। जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान शुरू कराने एवं पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- स...