साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: बरहेट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश एवं प्रभारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुलाम हैदर के मार्गदर्शन में 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक 60 दिवसीय विशेष मेगा विधिक जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत नालसा की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा नि:शुल्क विधिक सहायता से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने शुक्रवार को प्रखंड के बरहेट संथाली पंचायत में चयनित लाभुकों को जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र तथा बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाया। यह भी पढ़ें- Sa...